पीसीटी
समाचार

शिकोहाबाद मंडी में सरकारी कांटे पर गेहूं खरीद तेज, अब तक 4 हजार कुंतल की खरीद

समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल पर हो रही खरीद, बिना पंजीकरण भी किसान बेच सकेंगे गेहूं
खबर
फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद स्थित मंडी समिति में रबी सीजन के तहत सरकारी कांटे पर गेहूं खरीद लगातार जारी है। प्रशासन की निगरानी में किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जा रहा है। वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित यह मूल्य पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये अधिक है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।
मंडी समिति के अधिकारियों के अनुसार अब तक करीब 4 हजार कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है और खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। इस बार किसानों को राहत देते हुए बिना पूर्व पंजीकरण के भी खरीद केंद्रों पर गेहूं बेचने की सुविधा दी गई है, जिससे अधिक से अधिक किसान सरकारी खरीद का लाभ उठा सकें।
प्रशासन द्वारा खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए तौल, भुगतान और पंजीकरण की व्यवस्था को सरल किया गया है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मंडी में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
खरीद की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित मानकों के अनुसार साफ और सूखा गेहूं ही लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
वहीं, इस बार मंडी में प्राइवेट आढ़तियों की सक्रियता कम देखने को मिल रही है, क्योंकि सरकारी खरीद केंद्र पर बेहतर समर्थन मूल्य मिलने से किसान सीधे वहीं गेहूं बेचने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
बाइट
नरेन्द्र सिंह SMI सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर
सरकारी कांटे पर गेहूं खरीद पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है और किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जा रही है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *