पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद नगर निगम का बजट 2026-27 सर्वसम्मति से पारित, 9 नामित पार्षदों ने ली शपथ
फिरोजाबाद। नगर निगम फिरोजाबाद के जीवाराम हॉल में महापौर की अध्यक्षता में सदन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत शासन द्वारा नामित 10 पार्षदों में से 9 पार्षदों को पद की शपथ दिलाकर हुई।
शपथ लेने वाले पार्षदों में शिलान्त जैन, पंकज अग्रवाल, सूरजपाल, मनोरमा प्रजापति, केशवदेव शंखवार, उदयप्रताप सिंह, दिलीप कठेरिया, हरिओम वर्मा और निर्मल शर्मा शामिल रहे। नामित पार्षद मधुरिमा गुप्ता बैठक से अनुपस्थित रहीं।
शपथ ग्रहण के उपरांत नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट सदन में प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
बैठक में कर निर्धारण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़े कुल 19 प्रस्ताव भी पेश किए गए, जिन्हें सदन ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान पार्षदों ने नगर के विकास को लेकर अपने सुझाव और विचार रखे, जिससे शहर के समग्र विकास पर सार्थक चर्चा हुई।
बैठक के अंत में महापौर महोदया ने सभी पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय नगर निगम फिरोजाबाद के विकास कार्यों को नई दिशा देंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *