पीसीटी
समाचार



रामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर चनौरा पुल के पास दबोचा गया आरोपी
फिरोजाबाद, 25 मार्च 2026।
जनपद फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपी को एक ऑटो के साथ चनौरा पुल के पास से दबोचा, जबकि पीड़िता को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 मार्च 2026 को वादी की तहरीर पर थाना रामगढ़ में आरोपी रामजीलाल पुत्र लाखन सिंह उर्फ अग्रेज सिंह निवासी नगला मोती, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रारंभ में धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत हुआ।
जांच के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में धारा 65(1) बीएनएस और 5M/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर 25 मार्च को चनौरा पुल के पास घेराबंदी की गई, जहां से आरोपी को ऑटो सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे
महिला उपनिरीक्षक सविता भाटी
उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार
उपनिरीक्षक तरुण अहलावत
हेड कांस्टेबल मोहन श्याम
हेड कांस्टेबल योगेश कुमार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *