26 मार्च को खुले रहेंगे न्यायालय, जिला जज डॉ. बब्बू सारंग ने दी जानकारी
फिरोजाबाद। जिला जज डॉ. बब्बू सारंग ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन में ‘राम नवमी’ के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया गया है। अब यह अवकाश 26 मार्च 2026 के स्थान पर 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को रहेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि 26 मार्च 2026 (गुरुवार) को जिला न्यायालय में नियमित रूप से न्यायिक कार्य संपन्न होंगे और अदालतें खुली रहेंगी।
इस बदलाव की सूचना जिला न्यायालय के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, बार एसोसिएशन फिरोजाबाद एवं संबंधित पक्षों को दे दी गई है।
जिला जज ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी निर्धारित तारीखों और न्यायिक कार्यों की योजना बनाते समय इस परिवर्तन का विशेष ध्यान