सिरसागंज पुलिस की कार्रवाई: वांछित अभियुक्त विनोद गिरफ्तार
उखरेण्ड कट से दबोचा गया आरोपी, न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी
फिरोजाबाद, 23 मार्च 2026।
जनपद फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमा संख्या 124/2026, धारा 108 बीएनएस में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनोद पुत्र आछेलाल निवासी रूधेमई, थाना सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को उखरेण्ड कट से पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।