फिरोजाबाद में सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, टूण्डला से एक गिरफ्तार
1790 रुपये नकद, सट्टा डायरी और पेन बरामद, मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
फिरोजाबाद | क्राइम रिपोर्ट
जनपद फिरोजाबाद में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए थाना टूण्डला क्षेत्र से एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, सट्टा डायरी और अन्य सामान भी बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को 22 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में सट्टा खिलाया जा रहा है।
सूचना के आधार पर दबिश देते हुए पुलिस ने विष्णु पुत्र रामनारायण निवासी हुमायूंपुर (थाना दक्षिण) को सट्टा लेते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1790 रुपये नकद, सट्टा डायरी और एक पेन बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना टूण्डला में मुकदमा संख्या 137/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
पहले भी दर्ज है मामला
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ इसी मामले में आपराधिक इतिहास भी दर्ज किया गया है।
कार्रवाई करने वाली टीम
इस ऑपरेशन को प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा, कांस्टेबल फरमान और हेड कांस्टेबल आरिफ की टीम ने अंजाम दिया।