पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद में अवैध तमंचा सहित युवक गिरफ्तार, पुलिस की चेकिंग में मिली सफलता

रामगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा
फिरोजाबाद संवाददाता:
जनपद फिरोजाबाद में अवैध असलाह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 21 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना रामगढ़ पुलिस ने नगला गुलरिया से अब्बास नगर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समद पुत्र शाकिर, निवासी गली नंबर 14, कोहिनूर रोड, थाना रामगढ़, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
इस बरामदगी के आधार पर थाना रामगढ़ में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 172/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम की भूमिका:
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, उपनिरीक्षक आकाश किरन और कांस्टेबल शुभम तेवतिया की अहम भूमिका रही।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *