पीसीटी
समाचार



लाइसेंसी राइफल से फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सख्त, सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश पर होगी कड़ी कार्रवाई
फिरोजाबाद जनपद के थाना नारखी क्षेत्र के ग्राम नगला चौबे में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम नगला चौबे निवासी राहुल कुमार और संदीप कुमार द्वारा लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग की गई थी, जिसका वीडियो वायरल होने पर थाना नारखी में मु0अ0सं0 115/26 के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल को भी कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
वहीं, पुलिस के अनुसार कुछ संगठनों द्वारा आरोपी राहुल कुमार के समर्थन में 20 मार्च 2026 को थाना नारखी पहुंचकर सरकारी कार्य में बाधा डालने की योजना की जानकारी सामने आई है। इस पर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि किसी ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *