फिरोजाबाद: 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप
फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव बिदरका में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बॉबी पुत्र नरेंद्र के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, बॉबी 16 तारीख को आलू के काम के लिए गया था। आरोप है कि घर लौटते समय रास्ते में गांव के ही छोटी गुडिया, राजेश और उनके साथियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन उसे तुरंत शिकोहाबाद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा रनवीर का आरोप है कि मारपीट के चलते ही बॉबी की जान गई है।
वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
Oplus_16908288