पीसीटी
समाचार

Oplus_16908288


एक बच्चे का पिता था मृतक, कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला शव
खबर (वेबसाइट कॉपी):
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के ढोलपुरा इलाके में गुरुवार तड़के एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे ग्रामीण उस समय सन्न रह गए जब 25 वर्षीय सुनील नामक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक एक बच्चे का पिता बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना लाइनपार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *