फिरोजाबाद
चैत्र नवरात्र मेला 19 मार्च से शुरू
फिरोजाबाद शहर के प्रसिद्ध श्री राज राजेश्वरी मां कैलादेवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन 19 मार्च से किया जा रहा है। यह मेला 28 मार्च तक चलेगा, जिसमें धार्मिक आस्था के साथ-साथ मेले की रौनक भी देखने को मिलेगी।
मंदिर परिसर में 10 दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही खेल-तमाशे, दुकानें और अन्य मनोरंजन के साधनों से पूरा क्षेत्र गुलजार रहेगा। मंदिर कमेटी के सचिव नरेंद्र शर्मा ने मेले को लेकर प्रशासन को पत्र भेजकर आवश्यक व्यवस्थाओं की मांग की है।खास बात यह है कि 26, 27 और 28 मार्च को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दंडौती परिक्रमा करते हुए मंदिर पहुंचेंगे, जिससे श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिलेगा।
दर्शन का समय इस प्रकार रहेगा:
मंगला दर्शन: सुबह 4:00 बजे से 5:00 बजे तक
प्रातः दर्शन: सुबह 6:00 बजे से 7:00 बजे तक
महाआरती: सुबह 7:45 बजे (7:00 से 7:45 तक पट बंद)
राजभोग: सुबह 11:00 बजे से 11:15 बजे तक (पट बंद)
विश्राम: दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक (पट बंद)
शाम के दर्शन: दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक
संध्या आरती: शाम 7:00 बजे
रात्रि दर्शन: रात 10:00 बजे तक
मेले को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है और प्रशासन भी सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियों में जुट गया है।