पीसीटी
समाचार

मैनपुरी में कांग्रेस का विकास भवन घेराव, मनरेगा भुगतान को लेकर जोरदार प्रदर्शन

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने सरकार पर साधा निशाना
मैनपुरी | 17 मार्च 2026
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी, मैनपुरी द्वारा मनरेगा मजदूरों और ग्राम रोजगार सेवकों के लंबित भुगतान को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता विकास भवन पहुंचे और घेराव करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार लगातार गरीब मजदूरों के अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की मेहनत का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है, जबकि बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में मनरेगा के तहत कार्य करने वाले करीब 1 करोड़ मजदूर परिवारों को पिछले 75 दिनों से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 2 हजार करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। इसके अलावा ग्राम रोजगार सेवकों सहित करीब 40 हजार संविदा कर्मियों को भी पिछले 8 महीनों से मानदेय नहीं मिला है।
वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद यादव ने मांग उठाई कि मनरेगा मजदूरों का मानदेय बढ़ाकर 400 रुपये प्रतिदिन किया जाए और योजना को गारंटी कानून के तहत लागू किया जाए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा पहले ही चेतावनी दी गई थी कि यदि होली से पहले मजदूरों का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पूरा भुगतान नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान पी.सी. चतुर्वेदी, मुकेश यादव, सुखवीर यादव, गौरव कुमार खेड़ा, हिमांशु सेन, अनुपम शाक्य, कृष्ण तिवारी, सचिन तोमर, नकुल शाक्य, ब्रजेश यादव, अंकुर कुमार, दीपक राजपूत, अमित वर्मा, पंकज कुमार, सुधीर यादव, रोहित यादव, अंकित शर्मा, मोनू यादव, वाजिब अली, बंटू यादव, शीलू सक्सेना, चंद्रशेखर यादव, सुजीत शाक्य, रोहित गुप्ता सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाइट:
जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब मजदूरों और कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी और उनके हक के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
रिपोर्ट:
मोहित गुप्ता, ब्यूरो चीफ, मैनपुरी (पिंक सिटी टाइम्स)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *