फिरोजाबाद: बीएसए ने दो विद्यालयों का किया निरीक्षण, परीक्षा व्यवस्था संतोषजनक
फिरोजाबाद, 17 मार्च 2026।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय द्वारा मंगलवार को विकास खण्ड खैरगढ़ के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय भामई तथा विकास खण्ड शिकोहाबाद के कम्पोजिट विद्यालय जिजौली मक्खनपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं निर्धारित व्यवस्था के तहत सुचारू रूप से संचालित पाई गईं। सभी शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित मिले, जिससे परीक्षा व्यवस्था संतोषजनक रही।
बीएसए ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी शैक्षिक सत्र 2026-27 को ध्यान में रखते हुए “स्कूल चलो अभियान” को प्रभावी रूप से संचालित करने और डोर-टू-डोर सर्वे कर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और शत-प्रतिशत नामांकन के लिए सभी शिक्षकों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।