पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद: बाइक और इको कार की टक्कर में चार घायल, कार पलटी – सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर
फिरोजाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर हरिगनपुर अंडरपास के पास रविवार को बाइक और इको कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि इको कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस दुर्घटना में तीन बाइक सवार और एक अन्य बाइक चालक सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।
पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए शिकोहाबाद संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *