पीसीटी
समाचार

भाजपा नेता अवधेश पाठक की माँ के निधन पर मंत्री जयवीर सिंह ने जताई शोक संवेदना
फिरोजाबाद। जिले के शिकोहाबाद नगर के मोहल्ला शंभू नगर में भाजपा नेता अवधेश पाठक की माता के निधन पर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह उनके आवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने दिवंगत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में मंत्री जयवीर सिंह ने ऊर्जा और गैस आपूर्ति के मुद्दे पर कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में सबसे बेहतर स्थिति भारत की है। गैस आपूर्ति को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, दो जहाज गैस लेकर आ रहे हैं जिनमें से एक जहाज पहुंच भी चुका है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश के उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के व्यवहार को लेकर मंत्री ने कहा कि वह कई वर्षों से मजाक का पात्र बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मुद्दों पर सभी को एकजुट होना चाहिए, लेकिन नेता प्रतिपक्ष का रवैया ठीक नहीं है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है, मंत्री जयवीर सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव का जनता के मुद्दों पर ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया और ट्विटर के माध्यम से अफवाह फैलाने का काम करते हैं, जबकि जनता सब कुछ समझ रही है।
बाइट: जयवीर सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *