पीसीटी
समाचार

नारखी क्षेत्र में दबंगों का आतंक, खेत जा रही दलित युवती से मारपीट — परिजनों को भी पीटने का आरोप
फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र के गांव बड़ागांव में दबंगों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। खेत पर जा रही एक दलित युवती के साथ गांव के ही कुछ दबंग युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी।
जानकारी के अनुसार बड़ागांव निवासी प्रियंका कोहली पुत्री तेज सिंह रविवार सुबह अपने घर से अपने प्लॉट (खेत) की ओर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही सोनू और राजू पंडित ने उसे रोक लिया। किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने युवती का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
युवती के शोर मचाने पर उसके मां-बाप और भाई मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी वहां से फरार हो गए।
पीड़िता का कहना है कि उसे और उसके परिवार को आरोपियों से लगातार डर और खतरा बना हुआ है। उसने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना में युवती को चोटें आई हैं। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *