पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद: दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसएसपी का औचक निरीक्षण, केंद्रों पर परखी सुरक्षा व्यवस्था
फिरोजाबाद। प्रदेश भर में आयोजित हो रही उपनिरीक्षक (दारोगा) भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सी.एल. जैन डिग्री कॉलेज और राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने तैनात पुलिस बल को निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों की सघन तलाशी में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क रखी जाए।
वहीं जिलाधिकारी रमेश रंजन ने केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परीक्षा कक्षों में प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों के लिए पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरविंद द्विवेदी भी मौजूद रहे। जिला प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *