पीसीटी
समाचार



अपराध समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, ग्राम प्रहरियों को 103 जैकेट वितरित
फिरोजाबाद।
जनपद फिरोजाबाद में गुरुवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) आगरा रेंज द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में नवीनीकृत समस्त कार्यालयों का लोकार्पण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का गहन अवलोकन किया। इनमें पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, डीसीआरबी, फील्ड यूनिट, महिला सहायता प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, अभियोजन शाखा, मॉनिटरिंग सेल, अपराध शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, आईजीआरएस शाखा, परिवार परामर्श केंद्र तथा यातायात पुलिस लाइन्स शामिल रहीं। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, कार्यालय व्यवस्था और कार्य प्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को समयबद्ध निस्तारण और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई तथा आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।
डीआईजी ने आगामी त्योहारों और संवेदनशील क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल को सतर्क रहने, नियमित गश्त बढ़ाने और जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 24 घंटे निगरानी रखने तथा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने को भी कहा।
निरीक्षण कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन के बहुउद्देश्यीय हॉल में ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान कुल 103 जैकेट ग्राम प्रहरियों को वितरित की गईं। इसके साथ ही रिक्रूट आरक्षियों के लिए मौढ़ा कनैटा स्थित नवीनीकृत हॉस्टल का भी उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में डीआईजी ने थाना दक्षिण का निरीक्षण किया। उन्होंने त्योहार रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, आईजीआरएस, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना और शस्त्रागार का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया और क्षेत्र में पैदल भ्रमण भी किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *