पीसीटी
समाचार

महिला से कुंडल ठगने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 15 हजार रुपये और चोरी की बाइक बरामद
फिरोजाबाद।
थाना उत्तर पुलिस ने ठगी की घटना में शामिल एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद में लूट, छीनेती और ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उत्तर पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना उत्तर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने न्यू अंबेडकर बघेल कॉलोनी क्षेत्र में एक महिला से कान के कुंडल ठगने वाले अभियुक्त पुष्पेंद्र पुत्र सुरेशचंद्र निवासी ग्राम बकेवर थाना बकेवर जनपद इटावा को स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर के पीछे खाली पड़े प्लॉट से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुंडल बेचकर प्राप्त 15 हजार रुपये तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) बरामद की। इस संबंध में थाना उत्तर में पहले से दर्ज मुकदमा संख्या 0112/2026 धारा 318(4) बीएनएस में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) और 317(5) बीएनएस की वृद्धि की गई है।
आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त पुष्पेंद्र के खिलाफ इटावा जनपद के विभिन्न थानों में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक अन्जीश कुमार सिंह
उपनिरीक्षक अमित कुमार
उपनिरीक्षक कौशल कुमार
कांस्टेबल विजय कुमार
कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *