पीसीटी
समाचार

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी सुमनेश गिरफ्तार, जसराना पुलिस की कार्रवाई
फिरोजाबाद। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसराना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में थाना जसराना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 129/2026 में वांछित अभियुक्त सुमनेश पुत्र जोर सिंह (35 वर्ष), निवासी ग्राम मुस्तफाबाद थाना जसराना को 11 मार्च 2026 को बालाजी मैरिज होम, फरिहा रोड मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया गया। मामले में अन्य सह-अभियुक्तों की तलाश जारी है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, मुस्तफाबाद निवासी मुकेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के सुमनेश कुमार ने करीब 15 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। इस जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए वादी के भाई मनोज कुमार की पत्नी सुमन देवी (प्रधान) ने राजस्व विभाग में शिकायत की थी।
शिकायत के बाद से सुमनेश कुमार और वादी पक्ष के बीच रंजिश बढ़ गई। आरोप है कि 5 मार्च 2026 की शाम करीब 7:45 बजे सुमनेश कुमार अपने साथियों कर्मवीर उर्फ देवेंद्र, उपदेश कुमार, प्रशांत कुमार तथा अन्य अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडा, सरिया और तमंचा लेकर पहुंचा और वादी के भाई फोटूराम उर्फ दलजीत सिंह को घेर लिया।
बताया गया कि गाली-गलौज का विरोध करने पर सुमनेश कुमार ने तमंचे से फोटूराम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। इस मामले में 8 मार्च 2026 को थाना जसराना में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
पुलिस टीम
अभियुक्त की गिरफ्तारी में थाना जसराना की पुलिस टीम शामिल रही, जिसमें प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक भैयालाल, पुलिसकर्मी सुधीर कुमार अत्री और कांस्टेबल योगेंद्र सिंह शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *