पीसीटी
समाचार


दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वरोजगार के लिए किया गया जागरूक, प्रतिभागियों को किट और प्रमाण पत्र वितरित
फिरोजाबाद:
खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधीन संचालित राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र फिरोजाबाद के प्रभारी शैलेन्द्र कुमार के निर्देशन में दिनांक 11 मार्च 2026 को दो दिवसीय मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम नगला भवानी, नया पंचायत जरौली, ब्लॉक हाथवंत में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान अरुणा देवी और बीडीसी मेंबर यादराम द्वारा फीता काटकर तथा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज कुमार दीक्षित के साथ प्रशिक्षक नागेंद्र सिंह यादव एवं धनंजय बिष्ट ने उपस्थित ग्रामीणों को खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित विभिन्न इकाइयों की स्थापना, स्वरोजगार के अवसर तथा छोटे स्तर पर उद्योग शुरू करने की जानकारी दी।
इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षार्थियों को स्टेशनरी सामग्री (किट) भी वितरित की गई।
कार्यक्रम का समापन 12 मार्च 2026 को बीडीसी मेंबर यादराम और मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वरोजगार के प्रति जागरूकता दिखाई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *