महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत बीएसएस हाईटेक पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को स्वच्छता का दिया संदेश
फिरोजाबाद।
नगर निगम फिरोजाबाद की महापौर कामिनी राठौर तथा नगर आयुक्त प्रशांत नागर के निर्देशन में चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत वार्ड नंबर 32 हिमायूँपुर स्थित श्री बीएसएस हाईटेक पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की डोर-टू-डोर टीम तथा आईईसी टीम ने विद्यालय की छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। टीम ने छात्राओं को बताया कि स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाने में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। इसके साथ ही छात्राओं को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने और उसे अलग-अलग देने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर डोर-टू-डोर ऑपरेशन मैनेजर सुमित, आईटीसी से शिव मंगल सिंह, विद्यालय के डायरेक्टर रवि शर्मा और प्रधानाचार्या हर्षिता गुप्ता सहित आईईसी टीम के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर छात्राओं को स्वच्छता अपनाने और शहर को साफ-सुथरा रखने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।