पीसीटी
समाचार

oplus_0

भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक पर 12 मार्च को फिरोजाबाद में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान
फिरोजाबाद। प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री 1008 आदिनाथ के जन्म कल्याणक के अवसर पर 12 मार्च को शहर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन श्री दिगम्बर जैन परिषद के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत नगर की 17 जैन पाठशालाओं का वार्षिक अधिवेशन, परीक्षा परिणाम घोषणा और पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे अट्टा वाला जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए आर्य नगर चौराहा स्थित श्री छबीलाल जैन मंदिर पहुंचेगी। मंदिर पहुंचने के बाद भगवान आदिनाथ का अभिषेक, शांतिधारा, दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण जैसे धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।
इसके बाद जैन पाठशालाओं के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा तथा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पंडित जयन्त जैन ज्योतिषाचार्य भगवान आदिनाथ के जीवन और जैन धर्म के सिद्धांतों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। वहीं बच्चों द्वारा भगवान आदिनाथ के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
कार्यक्रम के संरक्षक संजय कुमार जैन और राहुल जैन हैं, जबकि संयोजक संजीव कुमार जैन व मनीष कुमार जैन सहित समाज के कई लोग आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *