पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद:
थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में 24 फरवरी 2026 को चूड़ी जुड़ाई करते समय आग लगने से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों को अब शासन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
मोहल्ला आजाद नगर निवासी राजीव शंखवार की पत्नी ज्योति शंखवार चूड़ी जुड़ाई का काम करते समय आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई थीं। उपचार के दौरान उनकी दुखद मृत्यु हो गई। मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं और पति मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
सदर विधायक Manish Asija की उत्तर प्रदेश शासन में की गई पैरवी के बाद शासन की ओर से मृतका के परिजनों को ₹4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इस दौरान एसडीएम सदर सतेंद्र कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल संजय यादव, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, मंडल अध्यक्ष देशदीपक गुप्ता, पार्षद ऊषा देवी शंखवार, पूर्व पार्षद विद्याराम शंखवार सहित भाजपा कार्यकर्ता रविंद्र शंखवार, धनदेवी शंखवार, हरिनिवास शर्मा, उमेश राठौर और योगेश बघेल मौजूद रहे। सभी ने मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता का प्रमाण पत्र सौंपा और उन्हें ढांढस बंधाया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *