पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद में 10 दिवसीय महा महोत्सव: तीसरे दिन 1108 कुण्डीय यज्ञ का हुआ शुभारंभ
फिरोजाबाद।
फिरोजाबाद के चंद्रनगर क्षेत्र में आयोजित मां भगवती पीतांबरा एवं मृत्युंजय महादेव के 10 दिवसीय महा महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को भव्य 1108 कुण्डीय महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञाधीश श्रीश्री 1008 रामदास जी महाराज ने सर्वप्रथम अपने धूना स्थल पर देवी-देवताओं का आव्हान करते हुए हवन-पूजन किया।
इसके बाद महाराज श्री ने प्रधान त्रिशूल को लेकर यज्ञ पंडाल में विधिवत स्थापना कराई। बताया जाता है कि जब महाराज श्री ने आकाश की ओर देखते हुए देवताओं का आव्हान किया, तो अचानक मौसम में परिवर्तन दिखाई दिया। तेज धूप के बीच आसमान में बादल छा गए और वातावरण अनुकूल हो गया।
इसके उपरांत यज्ञ स्थल पर बनाए गए 1108 हवन कुण्डों में अग्नि प्रज्वलित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन प्रारंभ कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
यज्ञाधीश श्रीश्री 1008 रामदास जी महाराज ने बताया कि यह आयोजन चंद्रनगर वासियों के लिए अत्यंत कल्याणकारी और लाभकारी है। उन्होंने कहा कि महामाई की कृपा से नगर में इतना विशाल धार्मिक आयोजन संभव हो सका है। पूर्व के जनपदों की तरह यहां भी माता के भक्तों की संख्या अधिक है, जिसके कारण यज्ञ का शुभारंभ अत्यंत भव्य और सुंदर स्वरूप में हुआ है।
वहीं यज्ञाचार्य पंडित विष्णु भारद्वाज के नेतृत्व में वेदपाठी आचार्यों द्वारा विधि-विधान के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया। महायज्ञ के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *