पीसीटी
समाचार

Oplus_16908288

टायर बदलते समय तेज रफ्तार मैक्स की टक्कर से युवक की मौत, एटा निवासी था मृतक
फिरोजाबाद:
जनपद फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ब्रह्मदेव चौकी के पास आलू से भरी मैक्स गाड़ी का टायर बदलते समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार दूसरी मैक्स ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 35 वर्षीय रनवीर पुत्र भरत सिंह, निवासी मीसा खुर्द, जिला एटा के रूप में हुई है। बताया गया है कि रनवीर मैक्स गाड़ी से आलू लेकर फिरोजाबाद सब्जी मंडी में बेचने आया था।
मृतक के भाई कुसाल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 4 बजे ब्रह्मदेव चौकी के पास उनकी गाड़ी का टायर अचानक फट गया। रनवीर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर बदल रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी मैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रनवीर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और संबंधित वाहन की तलाश की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *