पीसीटी
समाचार

Oplus_16908288

फिरोजाबाद: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत, CCTV वीडियो आया सामने
आगरा-कानपुर NH-19 पर उसायनी कट के पास हुआ दर्दनाक हादसा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
फिरोजाबाद:
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर उसायनी कट के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार उसायनी कट के पास सड़क पर दौड़ रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से आ रहे दूसरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार प्रिंस नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी अक्षत यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना का लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक प्रिंस फिरोजाबाद के पेमेश्वर गेट इलाके का रहने वाला था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *