पीसीटी
समाचार


सीईआईआर पोर्टल की शिकायतों पर कार्रवाई, अब तक 1092 मोबाइल खोजकर लोगों को सौंप चुकी है पुलिस
फिरोजाबाद।
फिरोजाबाद पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस/एसओजी टीम और जनपद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अलग-अलग कंपनियों के 60 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद किए गए सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए, जिससे लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध के नेतृत्व में सर्विलांस/एसओजी टीम ने जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर यह सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार जिन लोगों के मोबाइल फोन गुम हो गए थे, उन्होंने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस ने तकनीकी मदद से मोबाइलों को ट्रेस किया और अलग-अलग स्थानों से बरामद कर लिया।
बरामद मोबाइल फोन में ओप्पो, वीवो, सैमसंग, रेडमी, रियलमी, मोटरोला, टेक्नो, पोको, लावा, वनप्लस और इंफिनिक्स जैसी कंपनियों के फोन शामिल हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए फिरोजाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनपद में अब तक 1092 गुम मोबाइल फोन विभिन्न जिलों और राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय बनाकर बरामद किए जा चुके हैं और उन्हें उनके मालिकों को सौंपा गया है।
मोबाइल बरामदगी की इस कार्रवाई में सर्विलांस/एसओजी प्रभारी निरीक्षक प्रेम शंकर पाण्डेय सहित जनपद के सभी थाना प्रभारियों और उनकी टीमों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *