पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद: जिला अस्पताल में सफाई कर्मियों का वेतन बढ़ाने की मांग, सीएमएस को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
फिरोजाबाद। संयुक्त मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय में कार्यरत सफाई कर्मियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को ज्ञापन सौंपा। सफाई कर्मियों का कहना है कि वे कई वर्षों से ठेका कंपनी के माध्यम से अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बेहद कम वेतन मिल रहा है।
कर्मचारियों का आरोप है कि ठेका कंपनी द्वारा उन्हें मात्र लगभग 6300 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है, जो वर्तमान महंगाई के दौर में परिवार के भरण-पोषण के लिए बेहद कम है। सफाई कर्मियों का कहना है कि इतने कम वेतन में घर चलाना और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है, जिसके कारण वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
सफाई कर्मियों ने मांग की है कि सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार उनका वेतन बढ़ाया जाए और उन्हें उचित पारिश्रमिक दिया जाए। कर्मचारियों ने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए 7 दिन के भीतर कार्रवाई करने की मांग की है।
सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर उनकी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *