पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद: मां भगवती पीतांबरा एवं मृत्युंजय महादेव महा महोत्सव के दूसरे दिन अरणी मंथन से अग्नि प्रकट, आज से शुरू होगा यज्ञ और राम कथा
फिरोजाबाद। मां भगवती पीतांबरा एवं मृत्युंजय महादेव के चल रहे 10 दिवसीय महा महोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों के तहत पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, देवी-देवताओं की स्थापना एवं प्रतिष्ठा पूजन का विधिवत आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा।
यज्ञाचार्य पंडित विष्णु भारद्वाज के नेतृत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी पूजन कार्य संपन्न कराए गए। इस दौरान ऋग्वेद की ऋचाओं के साथ पारंपरिक विधि से अरणी मंथन कर अग्नि भगवान का प्राकट्य कराया गया, जिसका श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
बताया गया कि अरणी मंथन का अर्थ है बिना माचिस, कपूर या किसी अन्य पदार्थ के केवल वैदिक पद्धति से लकड़ी के मंथन द्वारा अग्नि उत्पन्न करना, जिसे सनातन परंपरा में अत्यंत पवित्र माना जाता है।
यह पूरा आयोजन यज्ञाधीश श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है।
महोत्सव के अंतर्गत 9 मार्च से प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से यज्ञ का आयोजन प्रारंभ होगा। इसके साथ ही दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक राम कथा का आयोजन किया जाएगा, जबकि रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक हवन कार्यक्रम प्रतिदिन संपन्न होगा।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *