पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद:
रविवार, 8 मार्च को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की महानगर इकाई के तत्वावधान में होली मिलन समारोह एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एस.आर. ज्ञानेस्वरी इंटर कॉलेज, आशफाबाद में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमाकांत उपाध्याय, सदस्य गौ सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आशीष कुमार पांडे, बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि उपेन्द्र सिंह, नगर शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. मयंक भटनागर, जिला उपाध्यक्ष डॉ. नंदनी यादव और कोषाध्यक्ष चिराग भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक तरुण उपाध्याय रहे, जबकि मंच संचालन नानू जी ने किया।
इस दौरान महानगर टीम में शामिल हुए नव निर्वाचित सदस्यों को जिलाध्यक्ष डॉ. मयंक भटनागर और मुख्य अतिथि रमाकांत उपाध्याय द्वारा सदस्यता पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की महानगर इकाई के महानगर अध्यक्ष सौरभ लहरी, महानगर सचिव आशीष शर्मा, महानगर संयुक्त सचिव उज्ज्वल उपाध्याय, महानगर मीडिया प्रभारी रवि शर्मा तथा महानगर उपाध्यक्ष सौरभ सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षाविद और एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे तथा सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *