मैनपुरी में दबंगों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
मैनपुरी। जनपद मैनपुरी से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला मैनपुरी के गांव बावन का है। यहां के निवासी पवन कुमार पुत्र अमर कुमार तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंगों ने उनके परिवार के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने घर पर आकर मारपीट कर दी।
पीड़ित के अनुसार घटना के दौरान परिवार के कई लोगों को चोटें आईं। साथ ही आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने डायल 100 और 1076 पर भी सूचना दी, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।
पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि आरोपियों द्वारा लगातार धमकाया जा रहा है और पैसों की मांग भी की जा रही है। ऐसे में परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट: मोहित कुमार गुप्ता, ब्यूरो चीफ मैनपुरी