पीसीटी
समाचार

मैनपुरी में छठा फाल्गुन महोत्सव: भक्ति गीतों से झूमा पंडाल, देशभर के कलाकारों ने बांधा समां
मैनपुरी। जनपद मैनपुरी में आयोजित छठे फाल्गुन महोत्सव में भक्ति और आस्था का भव्य माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महोत्सव में दिल्ली से आए ऋतिक गुप्ता, कोलकाता से जानवी शर्मा, जयपुर से साक्षी अग्रवाल, योगेश और मीना सहित मध्य प्रदेश से पहुंचे कलाकारों ने मंच पर एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए।
इस दौरान जयपुर से आईं भजन गायिका साक्षी अग्रवाल ने मंच से “मेरी लाज बचाने आ जा बाबा खाटू श्याम” भजन प्रस्तुत कर ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया। भजन की मधुर धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और श्याम बाबा के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। देर रात तक चले भक्ति कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजन संध्या का भरपूर आनंद लिया। यह आयोजन भक्तों के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष अवसर बन गया।
(वाइट: कलाकारों की प्रतिक्रिया)
रिपोर्ट: मोहित गुप्ता, ब्यूरो चीफ
स्थान: मैनपुरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *