पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद: पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले 4 नामजद आरोपी गिरफ्तार, नारखी पुलिस की कार्रवाई
फिरोजाबाद।
जनपद फिरोजाबाद के थाना नारखी पुलिस ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से हमला करने और लोगों की जान जोखिम में डालने के मामले में चार नामजद वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी टूण्डला के पर्यवेक्षण में थाना नारखी पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में राधेश्याम उर्फ पप्पू पुत्र हरिभान, विजयकांत उर्फ वीके पुत्र गिर्राज किशोर, निरोज पुत्र पप्पू खां और समीर पुत्र लाल मोहम्मद शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम नगला सौंठ थाना नारखी, जिला फिरोजाबाद के निवासी हैं।
इन अभियुक्तों पर आरोप है कि इन्होंने लाठी-डंडों, पत्थरों और धारदार हथियारों से पुलिस पर जान से मारने की नियत से हमला किया था, जिससे लोगों का जीवन भी खतरे में पड़ गया था।
इस संबंध में थाना नारखी में मु0अ0सं0 83/2026 के तहत धारा 191(2), 191(3), 190, 125, 109(1) बीएनएस तथा 7 सीएलए एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को 7 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी, उपनिरीक्षक आयुष राणा, आदित्य प्रताप सिंह, गौरव वर्मा और आकाश कुमार शामिल रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *