पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद: डॉक्टर के घर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो शातिर चोर
फिरोजाबाद। जिले में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के सोफीपुर में चोरों ने एक डॉक्टर के घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
बताया जा रहा है कि चोरों ने बड़ी ही आसानी से घर में घुसकर सोने के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दो शातिर चोर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं।
घटना की जानकारी होने पर पीड़ित डॉक्टर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *