ऑपरेशन मुस्कान के तहत दक्षिण थाना पुलिस ने 4 वर्षीय मासूम को परिजनों से मिला
नगला पचिया के पास रास्ता भटका मिला था बच्चा, पुलिस ने एक घंटे में ढूंढ निकाले परिजन
फिरोजाबाद:
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक चार वर्षीय मासूम अपने परिवार से दोबारा मिल सका। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रास्ता भटक कर पहुंचे बच्चे को मात्र एक घंटे के भीतर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि नगला पचिया के पास लगभग चार साल का एक बच्चा मिला है, जो अपना नाम और पता नहीं बता पा रहा था। सूचना मिलते ही थाना दक्षिण पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास पूछताछ और जानकारी जुटाकर मात्र एक घंटे के भीतर बच्चे के परिजनों को ढूंढ निकाला और बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।
अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने फिरोजाबाद पुलिस का आभार जताया और धन्यवाद दिया।
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्रपाल सिंह, थाना दक्षिण
उपनिरीक्षक योगेश कुमार
उपनिरीक्षक सोनू भाटी
कांस्टेबल कुलदीप कुमार
हेड कांस्टेबल ललित कुमार