पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद में होली पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का एक्शन, थाने में ‘मुर्गा’ बनाकर घुमाया, वीडियो वायरल
फिरोजाबाद।
होली के त्योहार पर हुड़दंग और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ फिरोजाबाद पुलिस सख्त नजर आई। थाना दक्षिण पुलिस ने होली के दौरान सड़कों पर हंगामा कर रहे कुछ युवकों को पकड़कर थाने ले आई, जहां उन्हें मुर्गा बनाकर दंडित किया गया। इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक होली के दिन कुछ युवक सड़कों पर हुड़दंग कर रहे थे और राहगीरों को परेशान कर रहे थे। सूचना मिलने पर थाना दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
थाने में पुलिस ने युवकों को मुर्गा बनाकर कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा न करें। इसी दौरान थाने में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी कार्रवाई का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग पुलिस की सख्ती की सराहना कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे अलग नजरिए से देख रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि होली के पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए जिले में सख्ती बरती जा रही है और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *