फिरोजाबाद: ई-रिक्शा टकराने के विवाद में जानलेवा हमला, थाना दक्षिण पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के नई बस्ती इलाके में ई-रिक्शा टकराने के बाद हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामले में जानलेवा हमला करने के आरोप में थाना दक्षिण पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 मार्च 2026 को मौहल्ला नई बस्ती, थाना दक्षिण, जनपद फिरोजाबाद में ई-रिक्शा की टक्कर को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि बाद में एक पक्ष अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना दक्षिण में मु0अ0सं0 225/2026 धारा 191(1)/190/115(2)/351(2)/352/109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 4 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों वांछित अभियुक्तों को पत्थर वाली गली से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
आसिफ पुत्र वहीद निवासी किशनपान वाली गली, नई बस्ती, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद
इमरान पुत्र जमील अहमद निवासी किशन पान वाली गली, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद
परवेज अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी किशन पान वाली गली, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र पाल सिंह
उप निरीक्षक टुन्नू सिंह
उप निरीक्षक राजकुमार गौतम
हेड कांस्टेबल मदनलाल
कांस्टेबल शुकीन खान
कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सघन निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।
(Pink City Times के लिए विशेष रिपोर्ट)