पीसीटी
समाचार

Oplus_16908288

थाना रसूलपुर क्षेत्र में सड़क हादसा: कैंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के वरी चौराहा पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही थाना रसूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान विवेक कुमार के रूप में हुई है। कार्ड पर दर्ज विवरण के अनुसार उनका पता ग्राम व पोस्ट धधाऊ, तहसील सादाबाद, जनपद हाथरस, उत्तर प्रदेश है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा कैंटर चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *