पीसीटी
समाचार

Oplus_16908288

फिरोजाबाद: कैंसर से जूझ रहे 35 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, अशर्फी नगर में मातम
Firozabad के अशर्फी नगर (हिमाऊपुर) इलाके में शनिवार को एक 35 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक की पहचान रिंकू पुत्र गंगा राम के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक रिंकू पिछले काफी समय से कैंसर की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। लंबे इलाज, बढ़ते खर्च और लगातार शारीरिक पीड़ा के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। परिवार का कहना है कि बीमारी और अवसाद से टूटकर उसने यह कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के सभी पहलुओं की पुष्टि की जा सके।
थाना दक्षिण के इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद से परिजन गहरे सदमे में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिंकू मिलनसार स्वभाव का था, लेकिन बीमारी ने उसे भीतर से तोड़ दिया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *