पीसीटी
समाचार

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत विशेष सब्सिडी वितरण कार्यक्रम आयोजित
फिरोजाबाद। जनपद के उद्यान विभाग प्रांगण में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत विशेष सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 1.36 करोड़ परिवारों को दी जा रही 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि के वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।
इस अवसर पर जनपद फिरोजाबाद में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विशु राजा की अध्यक्षता में 20 चयनित लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से सब्सिडी लाभ एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
जनपद में 2.32 लाख से अधिक लाभार्थी
अधिकारियों के अनुसार, फिरोजाबाद जनपद में कुल 2,32,323 उज्ज्वला लाभार्थी हैं। वर्तमान में लगभग 50,000 लाभार्थियों ने सब्सिडी प्राप्त करने हेतु सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया है।
अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाना और उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना है। उन्होंने शेष पात्र लाभार्थियों से अपील की कि वे जल्द से जल्द पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण कराएं, ताकि सब्सिडी की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जा सके।
बड़ी संख्या में महिलाओं की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी सेठ सहित उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़कर लाभ पहुंचाना बताया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *