Yogi Adityanath की सख्त हिदायत: त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कानून-व्यवस्था पर हाई अलर्ट
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में होली, रमजान, ईद, नवरोज एवं बासंतिक नवरात्र सहित आगामी पर्व-त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों पर ऐसी सख्ती की जाए जो नजीर बने। सामाजिक सौहार्द से खिलवाड़ की किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शांति समितियों की बैठक अनिवार्य
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी जिलों में होलिका दहन समितियों और पीस कमेटियों की बैठकें अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएं।
अभद्र गीत-संगीत पर पूर्ण रोक रहे।
किसी भी वर्ग या समुदाय को आहत करने वाली गतिविधि न होने पाए।
संवाद के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।
परिवहन और यातायात व्यवस्था सुदृढ़
होली के अवसर पर बढ़ते आवागमन को देखते हुए अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश दिए गए।
केवल फिट बसें ही संचालित हों।
मनमाना किराया वसूलने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।
बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त पेयजल उपलब्धता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि त्योहारों के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रदेश सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि त्योहारों को शांति, सौहार्द और सुरक्षा के माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।