पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद: गैंगस्टर एक्ट में 13.39 लाख की संपत्ति कुर्क, रसूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जनपद फिरोजाबाद में आदतन अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त भीमसेन पुत्र मान सिंह की 13,39,070.04 रुपये मूल्य की अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त कर ली है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस एवं राजस्व टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, थाना रामगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 160/2025 धारा 2/3 गिरोहबंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 से संबंधित अभियुक्त भीमसेन पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम बुढाना, थाना ताजगंज, जनपद आगरा के विरुद्ध धारा 14(1) के अंतर्गत कुर्की की कार्रवाई की गई।
अभियुक्त पर आरोप है कि उसने लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहकर अवैध धन अर्जित किया और उससे चल-अचल संपत्ति बनाई।
कुर्क की गई संपत्ति का विवरण
आवासीय मकान
नई आबादी, खंदौली रोड, सत्ता कस्बा व तहसील एत्मादपुर, जनपद आगरा
क्षेत्रफल – 50.166 वर्गमीटर
मूल्य – ₹9,73,220.04
संक्रमणीय भूमि (आराजी)
मौजा अहारत, तहसील एत्मादपुर, जनपद आगरा
गाटा संख्या – 346
कुल क्षेत्रफल 0.8470 हेक्टेयर में से 0.0813 हेक्टेयर हिस्सा
मूल्य – ₹3,65,850
कुल कुर्क संपत्ति का मूल्य – ₹13,39,070.04
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं गैंगस्टर एक्ट से संबंधित प्रकरण शामिल हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *