पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद: PDA साइकिल यात्रा लेकर पहुंचे कन्हैयालाल निषाद, सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में निकाली जा रही ‘PDA साइकिल यात्रा’ के तहत कुशीनगर के श्री कन्हैयालाल निषाद आज फिरोजाबाद पहुंचे। उनके आगमन पर जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बताया गया कि यह साइकिल यात्रा कुशीनगर से शुरू होकर गोरखपुर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या और बाराबंकी होते हुए लखनऊ पहुंची, जहां श्री निषाद ने अखिलेश यादव से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद 2027 के मिशन को लक्ष्य बनाते हुए समाजवादी पार्टी को पुनः सत्ता में लाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
फिरोजाबाद आगमन पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर विनोद गौतम, रुमा यादव, गौरव यादव (प्रदेश सचिव), राम प्रताप गुर्जर, चरण सिंह यादव, शम्मी कपूर अब्बासी, नरेश चंद्र संखवार, रघुवीर सविता, सोनू बघेल, नीरज यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने PDA साइकिल यात्रा को सामाजिक न्याय, भागीदारी और संगठन मजबूती का अभियान बताते हुए 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत का दावा किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *