पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, बजीरपुर जेहलपुर एवं पैढत (फिरोजाबाद) में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। दोनों विद्यालय पूर्णतः आवासीय हैं।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों के बच्चों को दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावकों की वार्षिक आय ₹46,080 तथा शहरी क्षेत्र के अभिभावकों की वार्षिक आय ₹56,460 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विद्यालय में छात्रों को आवास, भोजन, नाश्ता, स्कूल ड्रेस, पाठ्य-पुस्तकें तथा दैनिक उपयोग की सभी आवश्यक वस्तुएं पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
इन कक्षाओं में प्रवेश
कक्षा 6, 7, 8 एवं 9 में रिक्त सीटों पर प्रवेश
कक्षा 10 के परिणाम के आधार पर कक्षा 11 में संभावित रिक्त सीटों पर मेरिट से प्रवेश
कक्षा 6, 7, 8 एवं 9 में प्रवेश के लिए 15 मार्च को दोनों विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को सत्र 2025-26 में संबंधित कक्षा से पूर्व की कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक छात्र/अभिभावक 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑफलाइन आवेदन पत्र संबंधित विद्यालयों से किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक निःशुल्क प्राप्त एवं जमा किए जा सकते हैं।
निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *