पीसीटी
समाचार

पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी

मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है दर दर भटक रहा पिता अपने बच्चे के लिए

मैनपुरी काम पर गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

​मैनपुरी से एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के पिता ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर बेटे की बरामदगी की मांग की है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुरी के निवासी शफीक अंसारी का पुत्र अयान अंसारी बुधवार (25 फरवरी) सुबह से लापता है। परिजनों के मुताबिक, अयान रोज की तरह सुबह घर से ‘सोनू कार AC रिपेयर’ की दुकान पर काम करने के लिए निकला था, लेकिन वह न तो दुकान पहुंचा और न ही वापस घर लौटा।
​परिजनों ने जताई चिंता
​युवक के पिता शफीक अंसारी ने बताया कि अयान प्रतिदिन समय पर घर लौट आता था, लेकिन कल सुबह से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से मदद मांगी है।

वाइट,आयान के पिता की

​मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *