पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद | विकास भवन में वृहद मेगा कैंप, पात्र लाभार्थियों को मौके पर मिले चेक
फिरोजाबाद।
जनपद के विकास भवन सभागार में आयोजित वृहद मेगा कैंप में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याओं का समाधान कराया।
मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने पात्र लाभार्थियों को चेक वितरित करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जरूरतमंदों को बिना भटकाव के एक ही स्थान पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
मेगा कैंप में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना है। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लाभार्थियों को योजना संबंधी जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम को लेकर लाभार्थियों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने मौके पर लाभ मिलने पर प्रशासन का आभार जताया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *