पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद:
वीरांगना झलकारी बाई एजूकेशन सोसाइटी द्वारा 17 वर-वधुओं का सामूहिक विवाह संपन्न
फिरोजाबाद में गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को वीरांगना झलकारी बाई एजूकेशन सोसाइटी द्वारा सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामदास गार्डन, सब्जी मंडी ककरऊ कोठी, जलेसर रोड पर हुआ, जिसमें 17 वर-वधुओं का विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया।
समिति के प्रबंधक डॉ. वी.पी. सिंह शंखवार एवं डायरेक्टर रोहित कुमार शंखवार ने विवाह समारोह की व्यवस्थाओं का संचालन किया। रोहित कुमार शंखवार ने 17 कन्याओं का कन्यादान किया और कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों से समाज में फिजूलखर्ची पर रोक लगती है तथा कम समय में सुव्यवस्थित ढंग से सभी रस्में संपन्न हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से समय और धन दोनों की बचत होती है।
कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन राकेश शंखवार (पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा) ने किया। उद्घाटन वरिष्ठ सपा नेता कमलेश यादव द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में महापौर कामिनी राठौर उपस्थित रहीं। इसके अलावा वरिष्ठ सपा नेता राजकुमार राठौर, समाजसेवी देवेन्द्र कुमार लोधी, मोहित शर्मा, रीमा यादव, जे.पी. यादव, सतेन्द्र कुमार सौली, ई.जी. राजीव यादव, महामंत्री बलवीर सिंह, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह शंखवार, जयकिशन, नरेश कुमार, दिनेश कुमार एवं धर्मवीर शंखवार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और समाज में एक सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *