पीसीटी
समाचार

शिकोहाबाद में मुंसफी न्यायालय की बहाली की मांग तेज, अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद के शिकोहाबाद नगर में दीवानी मुंसफी न्यायालय को पुनः स्थापित किए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने एक बार फिर आवाज बुलंद की। तहसील परिसर में एकत्रित होकर अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की और इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
अधिवक्ताओं का कहना है कि शिकोहाबाद की दीवानी मुंसफी सैकड़ों वर्ष पुरानी न्यायिक व्यवस्था का हिस्सा रही है, जिसे वर्ष 2004 में हटाकर जिला मुख्यालय पर स्थानांतरित कर दिया गया था। तभी से स्थानीय अधिवक्ता लगातार आंदोलनरत हैं और प्रत्येक माह प्रशासन को ज्ञापन देकर न्यायालय की पुनः बहाली की मांग कर रहे हैं।
अधिवक्ताओं का तर्क है कि मुंसफी न्यायालय के जिला मुख्यालय स्थानांतरित होने से शिकोहाबाद और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के वादकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक और समय की दृष्टि से भी आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
ज्ञापन सौंपते समय अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि जनहित को देखते हुए शिकोहाबाद में मुंसफी न्यायालय की जल्द से जल्द बहाली सुनिश्चित की जाए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *