पीसीटी
समाचार

प्रभारी उपनिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा ने किया फायर स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण
फिरोजाबाद में अग्निशमन विभाग की कार्यप्रणाली को परखने के लिए प्रभारी उपनिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवा आगरा/अलीगढ़ परिक्षेत्र द्वारा फायर स्टेशन फिरोजाबाद का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभागीय व्यवस्थाओं, संसाधनों और कर्मचारियों की कार्यकुशलता का बारीकी से मूल्यांकन किया गया।
निरीक्षण के क्रम में उपस्थित समस्त कर्मचारियों का सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें विभागीय अनुशासन, तत्परता और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एमटी शाखा, स्टोर रूम एवं मेस की व्यवस्थाओं की जांच की गई और अभिलेखों का अवलोकन किया गया।
प्रभारी उपनिदेशक ने फायर स्टेशन परिसर की साफ-सफाई एवं रखरखाव व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। कर्मचारियों से परेड कराई गई, जिसमें सभी अग्निशमन कर्मियों ने उत्कृष्ट समन्वय और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आपात स्थितियों में और अधिक प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही संसाधनों के समुचित रखरखाव और प्रशिक्षण की निरंतरता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *